शाहजहांपुर, मार्च 10 -- ब्लॉक सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों से आए छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार, एआरपी सुनील कुमार और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पीपी गौतम ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। संचालन वीरपाल यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.