शाहजहांपुर, मार्च 24 -- निगोही। सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हसौआ के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. सुरेन्द्र पाल, ऊषा देवी, अश्विनी कुमार सहित खो-खो टीम, निपुण छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज ने सम...