प्रयागराज, मार्च 13 -- जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी और विद्यालयों के समन्वय को सशक्त समाज की आधारशिला बताया। समारोह में सभी ब्लॉकों के उत्कृष्ट नोडल शिक्षकों, शिक्षक संकुलों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों और ईसीसीई एजुकेटर्स को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शिव अवतार सिंह, जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी, मनीष कुमार, हिमांशु सिंह, आशीष पाल, विकास सिंह, वीरेन्द्र कनौजिया, लालजी शर्मा, प्रतिभा सिंह, नोडल एसआरजी डॉ. सुनील तिवारी, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) अभिनव सिंह उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.