औरैया, मार्च 11 -- औरैया, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र अछल्दा में जनपद स्तरीय 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों से आए नोडल शिक्षक, शिक्षक संकुल, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और प्री-प्राइमरी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों की शुरुआती शिक्षा और पोषण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखी जा सके। इस दौरान एसआरजी सुभाष रंजन द्विवेदी ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) के बारे में विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.