नई दिल्ली, मार्च 29 -- तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व TMC विधायक हमायूं कबीर और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, 'मैं हमायूं कबीर और अधीर चौधरी को चुनौती देता हूं कि वे केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा वापस लेने की मांग करें। 24 घंटे के अंदर राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया करा देगी।' अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है और उन्हें बेरहमी से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इन नेताओं में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें यह कदम उठाना चाहिए। यह भी पढ़ें- BJP आई तो मछली और अंडे खाने पर लगेगी रोक; पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का दावा अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते ह...