औरैया, अप्रैल 3 -- औरैया, संवाददाता। जनपद की सभी 477 ग्राम पंचायतों में 'हमाई तलैय्या' अभियान चलाकर जल संरक्षण को बढ़ावा देने और वैक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो तालाबों को चिन्हित कर 30 मई तक उनका सुदृढ़ीकरण कराया जाए। जिलाधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि तालाबों का सत्यापन लेखपाल के माध्यम से कराकर उनका सीमांकन सुनिश्चित किया जाए और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण हो। इसके लिए 15वें राज्य वित्त आयोग के अनटाइड फंड का उपयोग किया जाएगा। तालाबों से निकली मिट्टी से बण्डिंग कराई जाएगी और किनारों पर दो मीटर चौड़ा पाथवे बनाया जाएगा। साथ ही चारों ओर बायो फेंसिंग भी कराई जाएगी। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.