नई दिल्ली, फरवरी 10 -- दिल्ली के बवाना में हुई एक युवा कारोबारी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई थी। लॉरेंस गैंग से जुड़े रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार दोपहर एक फैक्ट्री के बाहर अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े सरेआम 35 वर्षीय कारोबारी वैभव गांधी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। रणदीप मलिक और अनिल पंडित की तरफ से की गई सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है, ''जय महाकाल...... जय श्री राम, राम राम सभी को, जो ये आज बिजनेसमैन (VAIBHAV GANDHI) Sector 4 Bawana Delhi में जो हत्या हुई है। ये मैंने RANDEEP MALIK और ANIL PANDIT USA ने करवाई है। जहां हमने कॉल की थी ये वहां बीच में Entry कर रहा था, इसलिए हमने इसको इसकी जिंदगी से Exit कर दिया। औ...