प्रयागराज, सितम्बर 1 -- प्रयागराज। कैंची धाम के बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' में राधेश्याम का किरदार निभाने वाले अभिनेता गौतम त्रिपाठी प्रयागराज के ही हैं। इस फिल्म में राधेश्याम बने गौतम कटरा में रहते हैं। उन्होंने नौ वर्ष पहले रंगमंच की शुरुआत अनिल रंजन भौमिक की रंगमंच कार्यशाला से की थी। उसके बाद समानांतर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राकेश वर्मा के सानिध्य में रंगमंच की दुनिया में पहचान बनाई। गौतम ने श्रीश्री बाल रामलीला कमेटी सिविल लाइंस की रामलीला में पांच वर्ष तक भरत और श्रवण कुमार की भूमिका निभाई। इसके बाद राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'शादी में जरूर आना' में भी एक भूमिका निभाई थी। यह भी पढ़ें- 2026 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म; 'धुरंधर', 'टॉक्सिक' और 'आवारापन 2' को पछाड़ा गौतम ने बताया कि इस फिल्म में उ...