रिषिकेष, सितम्बर 11 -- अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. राजे नेगी ने आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक फीचर फिल्म हनुमान अंश को उत्तराखंड में अब तक टैक्स फ्री न किए जाने पर चिंता व्यक्त की है। कहा कि सीएम की घोषणा के बावजूद अभी तक औपचारिक शासनादेश जारी नहीं होने से श्रद्धालुओं, फिल्म प्रेमियों एवं सनातन समाज में निराशा का वातावरण है। डॉ. राजे नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फिल्म "हनुमान अंश" को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की गई थी। बावजूद इसके अभी तक इसे टैक्स फ्री नहीं किया गया है। जो चिंतनीय है। कहा कि "हनुमान अंश" केवल एक मनोरंजन फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों तथा बाबा नीम करौली महाराज की प्रेरणादायी शिक्षाओं पर आधारित एक आध्यात्मिक संदेश देने वाली फिल्म है। यह भी पढ़ें- हनुमान अंश' ...