नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। रिलीज के 84 दिन बाद भी फिल्म कमाई कर रही है। कहा जा रह है कि नीम करोली बाबा पर बनी यह फिल्म 100 दिन पूरे करने के बाद ही सिनेमाघरों से उतरेगी। आइए आपको बताते हैं कि इन 84 दिनों में इस फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है और ये कमाई किन-किन में बटेगी। 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने अब तक भारत में 341.71 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 403.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां से फिल्म ने 48.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस क...