'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त
ढाका, नवम्बर 25 -- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वतन वापसी के ऐलान ने देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है। हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की बात कही है। इतना ही नहीं, उन्होंने वापसी के लिए यात्रा दस्तावेज और बांग्लादेश के राष्ट्रीय विमानन सेवा प्रदाता बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से सफर की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है। हालांकि, उनके इस ऐलान के बाद बांग्लादेश सरकार ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि हसीना की वापसी केवल प्रत्यर्पण के जरिए ही हो सकती है। यानी वह अपनी मर्जी से देश लौट सकती हैं, इस संभावना को सरकार ने खारिज कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जिस बांग्लादेश ने पहले भारत से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की थी, अब वही उनकी वापसी के लिए प्रत्यर्पण की शर्त रख रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने भारत और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.