प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में चल रहे पीसीएस-2024 साक्षात्कार में अभ्यर्थियों की केवल शैक्षणिक उपलब्धियों की ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, निर्णय क्षमता और समसामयिक समझ की भी गंभीरता से परीक्षा ली जा रही है। शनिवार को हुए इंटरव्यू में पूछे गए प्रश्नों से यह स्पष्ट हुआ है कि चयन बोर्ड उम्मीदवारों की बहुआयामी सोच और प्रशासनिक दृष्टिकोण को परखने पर विशेष जोर दे रहा है। तकनीकी पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों से उनके करियर चयन को लेकर गहन सवाल पूछे गए। एक आईटी इंजीनियर से यह जानना चाहा गया कि निजी क्षेत्र के अवसरों के बावजूद उन्होंने सिविल सेवा का रास्ता क्यों चुना। इस प्रश्न के माध्यम से सेवा-भाव, दीर्घकालिक दृष्टि और सामाजिक प्रतिबद्धता को समझने का प्रयास किया गया। पर्यावरण संरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.