रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के महिला प्रभाग में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रोफेसर इंचार्ज डॉ रंजू लाल ने की। एनजीओ परिवर्तन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिकओं व छात्राओं ने भाग लिया। प्रोफेसर इंचार्ज डॉ रंजू लाल ने सभी को साथ मिलकर महिलाओं के विकास व हित में प्रयासरत रहने को कहा। डॉ आकांक्षा चौधरी ने छात्राओं को स्वस्थ, पोषण व स्वच्छता पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है, इसलिए बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वकील डॉली कृष्णन ने कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने की बात की। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के लिए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.