बेगुसराय, फरवरी 27 -- तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। मृत लाभुकों के नाम पर राशन उठाव का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रखंड क्षेत्र में फर्जी राशन लेने वालों में हड़कंप है। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड की कई पंचायतों में जांच अभियान चला कर 227 मृत मतदाताओं की पहचान की गई है जिनके नाम पर राशन का उठाव किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 3938 मतदाता मृत पाए गए थे। इनका नाम विलोपित किया गया था। इन्हीं नामों का मिलान राशन व्यवस्था से किया जा रहा है। इसी जांच में पहले दिन ही 227 मृत व्यक्तियों की पहचान की गई है। इस संबंध में एसडीएम ने बीएलओ, पर्यवेक्षक तथा खाद्य आपूर्ति अधिकारी के साथ बैठक कर ऐसे सभी फर्जी राशन उठाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा तथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.