'स्वयंसेवक' शब्द लिखे जाने पर शिक्षक नाराज
हल्द्वानी, मई 21 -- हल्द्वानी। सरकारी शिक्षकों पर लगातार गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ लादे जाने से शिक्षक नाराज हैं। शिक्षकों ने कहा कि अभी प्रदेश के अधिकतर शिक्षक बीएलओ और उसके बाद राष्ट्रीय कार्यक्रम जनगणना के कार्यों में पूरी तरह व्यस्त हैं। इस बीच प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों को 'विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य' सौंपने का नया फरमान जारी कर दिया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि आदेश में शिक्षकों को 'स्वयंसेवक' के रूप में संबोधित किया गया है जो गलत है। इस मामले में उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेज कर त्रुटिपूर्ण आदेश में तत्काल संशोधन किए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- 'स्वयंसेवक' शब्द लिखे जाने पर शिक्षक नाराज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.