साहिबगंज, मार्च 28 -- राजमहल, प्रतिनिधि। नगर पंचायत की ओर से पीएम स्वनिधि योजना के तहत 'स्वनिधि से समृद्धि' अभियान के तहत 27 व 28 मार्च को दो दिवसीय वार्षिक शिविर लगाया गया। शिविर में नए ऋण आवेदन, लंबित मामलों का पुन: सबमिशन, ऋण वितरण, क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन व वेंडरों की प्रोफाइलिंग की गई। स्थानीय स्ट्रीट वेंडरों को योजना की जानकारी देने के लिए यहां 12 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किया गया। योजना को 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दिया गया है। मौके पर शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने वेंडरों को योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। फोटो 07, शिविर में उपस्थित लाभुक ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.