जमुई, मई 4 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की पर "स्वतंत्र प्रेस व मीडिया का महत्व" पर नगर परिषद स्थित महाराजगंज में स्थानीय सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात कुमार भगत के आवास पर विधिशाला सह संवाद कक्ष में के.के.एम. कॉलेज के पुस्तकालय अध्यक्ष रामचरित्र 'मानस' की अध्यक्षता में एक परिचर्चा आयोजित हुई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात कुमार भगत ने कहा कि प्रेस स्वतंत्रता लोकतंत्र की आत्मा है, जो न्याय और सत्य को जीवित रखती है। यह नागरिकों को सही जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाती है। स्वतंत्र प्रेस शासन के कार्यों पर निगरानी रखता है और जवाबदेही सुनिश्चित करता है। यह भी पढ़ें- प्रेस लोकतांत्रिक समाज की रीढ: प्रो. गौरी शंकर जब प्रेस निर्भीक होता है, तब न्याय व्यवस्था भी प्रभावी बनती है। अत: प्रेस की स्...