वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विकसित भारत-2047 की संकल्पना में नदियों के स्वरूप पर आईआईटी बीएचयू के देव एवं वर्धना सभागार में शनिवार को दो दिवसीय मंथन शुरू हुआ। चार पद्मश्री सम्मानित नदी विशेषज्ञों की उपस्थिति में पर्यावरण, सिविल और अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने नदियों की भूमिका, स्वास्थ्य और सेहत पर चर्चा की। सम्मेलन में मुख्यत: पांच बिंदुओं पर मंथन किया गया।

सम्मेलन की शुरुआत आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग, स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा, उद्गम चैरिटेबल फाउंडेशन और ऑस्ट्रेलिया-इंडिया वॉटर सेंटर की तरफ से आयोजित सम्मेलन की शुरुआत में आईआईटी के प्रो. प्रभात कुमार सिंह ने सम्मेलन की विषयवस्तु रखी। कार्यकारी निदेशक प्रो. राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने विकसित भारत की संकल्पना म...