रामनगर, जून 8 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर वार्ड नंबर एक में पिछले कुछ दिनों से स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध चल रहा था। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को वार्ड नंबर एक में विद्युत विभाग और स्थानीय लोगों की अहम बैठक हुई। बैठक में स्थानीय लोगों ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव नहीं बनाया जाए। सभासद नवीन सुनेजा की अगुवाई में हुई बैठक में विद्युत विभाग के एसडीओ और जेई के साथ वार्ड के दर्जनों लोग शामिल हुए। वार्डवासियों ने स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी आपत्तियां और आशंकाएं विभाग के अधिकारियों के सामने रखीं। सभासद नवीन सुनेजा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर केवल उपभोक्ता की सहमति से ही लगाया जाएगा। किसी पर कोई जबरदस्ती नहीं की जाएगी। सभासद ने कहा कि जब तक उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान नहीं ह...