रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में चल रहे तीन दिवसीय युवा महोत्सव 'स्पंदन' के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्य का बेहतरीन संगम देखने को मिला। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम और न्यू एकेडमिक बिल्डिंग में अलग-अलग सांस्कृतिक और कलात्मक इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भरतनाट्यम से की गई। इसकी प्रस्तुति भूगोल विभाग की छात्रा याशिका दत्ता ने दी। इसके बाद प्रज्ञा ने मनमोहक कथक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, संस्कृत विभाग की अनामिका भारती ने कुचिपुड़ी नृत्य पेश कर सबका मनमोह लिया। इसके अलावा ईएलएल की शिवांगी और इकोनॉमिक्स की अंशिका ने भी कथक से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक नृत्य की बारी आई तो मंच पर झारखंडी झूमर और संथाली धुनों की गूंज ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.