कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में छ: अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि छह अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर जिला कार्यालय एवं मण्डल के कार्यालयों पर पार्टी ध्वज फहराना है एवं मिष्ठान वितरण कर पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन करना है। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। हमारा समर्पण है मां भारती को, हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को, हमारा समर्पण है देश के संविधान को। इस मौके पर जिला ...