बागेश्वर, अप्रैल 12 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लखनी में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भोर फाउंडेशन ने उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में खेती उत्पादों के मूल्य वर्धन विषय पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर डॉ. किशन सिंह राणा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि स्थानीय कृषि उत्पादों को प्रसंस्करण और उचित पैकेजिंग के माध्यम से अधिक मूल्यवान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फल, सब्जियों और अनाज से जैम, अचार, जूस आदि उत्पाद तैयार कर न केवल आय बढ़ाई जा सकती है, बल्कि घरेलू स्तर पर स्वरोजगार के अवसर भी विकसित किए जा सकते हैं। इस दौरान ब्रांडिंग, बाजार तक पहुंच और सरकारी योजनाओं से लाभ लेने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागी महिलाओं ने कार्यशाला को उपयोगी बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.