प्रयागराज, मार्च 20 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के विधि विभाग बेनीगंज परिसर में शुक्रवार को 'नीलम गौतम स्मृति श्रीशक्ति अपराजिता सम्मान 2026' समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कवि डॉ. श्लेष गौतम ने अपनी माता की स्मृति में किया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान को सर्वप्रथम सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि स्त्री-पुरुष के समन्वय से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इसके बाद विधि विभाग की सात महिला शिक्षिकाओं डॉ. नीलम सिंह, डॉ. मुक्ति जायसवाल, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. स्वाति, डॉ. नेहा भारती, डॉ. किरन सिंह एवं डॉ. कृतिका सिंह को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. श्लेष गौतम ने स्त्री शक्ति पर विचार एवं काव्य प्रस्तुति दी। इस अवसर ...