'स्ट्राइक एंटीबायोटिक टी-20' कार्यशाला आज
दरभंगा, सितम्बर 19 -- दरभंगा । इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की दरभंगा शाखा की ओर से एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण इस्तेमाल पर बल देने के लिए 19 सितंबर को एकमी स्थित एक रिसॉर्ट में कार्यशाला होगी। 'स्ट्राइक एंटीबायोटिक टी-20' कार्यशाला की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को डीएमसीएच के गेस्ट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें आईएपी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। आईएपी दरभंगा के अध्यक्ष डॉ. केएन मिश्रा ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन आईएपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन के प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के तहत किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक संवादात्मक सत्रों के माध्यम से शिशु रोग विशेषज्ञों को बच्चों में प्राय: इस्तेमाल होने वाले 20 प्रमुख एंटीबायोटिक के तर्कसंगत और सुरक्षित उपयोग की जानकारी देंगे。 यह भी पढ़ें- Ra...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.