रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने 'स्टूडेंट मार्ट' भवन का उद्घाटन किया। इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कृषि आधारित उत्पाद तैयार कर कमाई करने का अवसर मिलेगा। स्टूडेंट मार्ट के माध्यम से छात्र न केवल उत्पादन, साथ ही मार्केटिंग की भी व्यावहारिक जानकारी हासिल करेंगे। इससे उनमें उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मार्ट में मीट, समोसा, पनीर, दूध समेत विभिन्न उत्पाद निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसकी सूची भी चस्पा कर दी गई है। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी यहां से अपनी जरूरत की वस्तुएं आसानी से खरीद सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.