नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Honor Turbo 5G launched: ऑनर ने अपने लाइनअप में एक और मिड-रेंज फोन जोड़ा है, जिसे खासतौर से ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो फोन में किसी भी अन्य चीज की तुलना में बैटरी लाइफ को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। हम बात कर रहे हैं Honor Turbo 5G की, जिसे कंपनी ने यूरेशिया क्षेत्र में लॉन्च किया है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट से लैस है। इसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.79 इंच की बड़ी एमोलेड स्क्रीन मिलती है। कैमरा सेटअप सिंपल है लेकिन दमदार है। इसमें पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर है। सेल्फी के लिए, इसमें 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है।बड़ी बैटरी, हैवी रैम और मजबूत बॉडी यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्...