प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में वार्षिक उद्यमिता एवं नवाचार महोत्सव 'उद्भव 3.0' का उद्घाटन शनिवार को हुआ। संस्थान की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं, स्टार्टअप उत्साहियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करना है। उद्घाटन आईआईसी के अध्यक्ष प्रो. मुकुल शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रो. मयंक पांडेय तथा विशेष अतिथि डीयू गुप्ता (एमएसएमई) ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नवाचार, शोध और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया।विशेष व्याख्यान श्रृंखला में संस्थान के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.