'स्कॉलर्स ट्रॉफी' समारोह में मेधावियों का सम्मान
प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रयागराज। दिल्ली पब्लिक स्कूल नैनी में शनिवार को आयोजित 'स्कॉलर्स ट्रॉफी' समारोह में सीआईएससीई की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभागीय वन अधिकारी अरविंद कुमार यादव, विद्यालय की अध्यक्षा सोनू सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह ने उद्घाटन किया। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंशिका मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। मुख्य अतिथि ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी बौद्धिक योग्यताओं के साथ-साथ जीवन में अनुशासन, उच्च जीवन मूल्यों और जन-सेवा की भावना को भी आत्मसात करें। यह भी पढ़ें- Noida News: स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.