साहिबगंज, अप्रैल 15 -- मंडरो। प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी में बुधवार को विद्यालयों में बच्चों के नामांकन एवं ठहराव बढ़ाने को लेकर 'स्कूल रूआर' कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शीला देवी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद ने बताया कि 'स्कूल रूआर' कार्यक्रम 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए क्षेत्र के सभी चिन्हित अनामांकित एवं छिजित (ड्रॉपआउट) बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें...