वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। 'स्कूल चलो' अभियान के प्रथम चरण के अंतिम दिन बुधवार को पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भिटारी में बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने नए बच्चों के प्रवेश लिये। उन्होंने कक्षा एक में पांच तक के बच्चों का नवीन नामांकन किया। इससे पहले उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सभी नए बच्चों को बैग और स्टेशनरी प्रदान की गई। बीएसए ने कहा कि शासन की ओर से चलाए जा रहे 'स्कूल चलो' अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत पहली जुलाई से होगी लेकिन इस बीच हमें शिथिल नहीं होना है। नए नामांकन के लिए निरंतर अभिभावक संपर्क जारी रखना है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि शासन द्वारा विद्यालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष अब तक 25 नए नामांकन हो चुक...