हरदोई, अप्रैल 7 -- सवायजपुर। 'स्कूल चलो अभियान' के तहत ब्लॉक स्तरीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ विकास खंड भरखनी के प्राथमिक विद्यालय सिलवारी से किया गया। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं और अभिभावकों को 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है। डॉ. रजनीश त्रिपाठी, अजीत प्रताप सिंह, विवेक, दीपांशु सिंह सहित क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.