मेरठ, जुलाई 1 -- बुधवार को क्षेत्र के गांव सेतकुंआ में आयोजित 'एक पौधा मां के नाम' और 'स्कूल चलो अभियान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि रात में मकान के अंदर मालिक के सो जाने के बाद चोर बाहर बंधे पशुओं को चोरी कर ले जाते थे। अंधेरा होने पर रास्ते में राहगीरों को निशाना बनाया जाता था। अब प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ऐसा नहीं होता और हो जाए तो पुलिस उसको उसके अंजाम तक पहुंचा देती है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। यह भी पढ़ें- 'जब कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिर के रुपए, तब आस्था कहां थी?' सपा पर खूब बरसे योगी कार्यक्रम में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत बच्चों ड्रेस आदि सामान दिया गया। संचारी रोग अभियान भी चलाया ग...