'स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण अनुशासन सिखाता'
मुजफ्फरपुर, मई 28 -- देवरियाकोठी, एसं। यूएचएस चांदपुरा में गुरुवार को पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। प्रशिक्षक संतलाल साह ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। छात्र-छात्राओं ने भारत माता, बिलौकी, जट-जाटिन, छठ पूजा, राम वन गमन की झांकी की प्रस्तुति दी। प्रशिक्षण में 30 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुखिया आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासित होने का ज्ञान मिलता है। पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, एचएम तुलसी पाल, पंसस गुड्डू ठाकुर, शिक्षक अरुण कुमार, तारकेश्वर प्रसाद, शंकर साह, धर्मनाथ प्रसाद, अलका कुमारी, आनंद प्रकाश, आमिर सुहैल, नीतीन शुक्ल, विभूति रंजन, सोनू प्रतीक, सुभाष कुमार, राजकिशोर कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.