गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा के प्रतीक 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अंतर्गत लखनऊ से रविवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' का शुभारंभ किया गया। जिसका गोरखपुर के गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दोपहर बाद 4:00 बजे सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव रहें। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से इस यात्रा के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आस्था के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर के उप निदेशक एवं क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र के प्रभारी डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर शिव भजन, ओंकार जाप एवं सोमनाथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिम...