कोलकाता, जुलाई 26 -- नीट-यूजी पेपर लीक विवाद पर देशभर में हुए छात्र आंदोलन के बीच तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उन सेलेब्रिटीज, इंफ्लुएंसर्स और खेल हस्तियों पर निशाना साधा, जिन्होंने युवाओं के साथ खड़े होने के बजाय चुप्पी साध ली। उन्होंने मिलेनियल्स और जेन जी से अपील की कि वे सोचें कि असली हीरो कौन है? सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए बनर्जी ने लिखा कि मिलेनियल्स और जेन जी से मेरी विनम्र अपील है। हमने देखा है कि कैसे युवाओं की एक दृढ़ पीढ़ी सबसे ताकतवर सरकारों को भी घुटनों पर ला सकती है। यह याद दिलाता है कि किसी भी लोकतंत्र की असली ताकत उसके लोगों की ताकत में होती है। उन्होंने कहा कि आंदोलन से दूर रहने वाले सार्वजनिक हस्तियों की चुप्पी बहुत कुछ कहती है।चुप्पी बहुत कुछ कहती है अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि उसी समय कई सेलेब्रि...