नई दिल्ली, जून 25 -- महाराष्ट्र के हिंगोली में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की तैयारी कर रहे 18 साल के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से कुछ समय पहले उसने एक बेहद भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने इस बड़े कदम के लिए मां से माफी मांगी है। अष्टविनायक नगर का रहने वाले सुशील ढागे नाम के इस छात्र ने 21 जून को नीट यूजी री एग्जाम 2026 दिया था। इससे पहले 3 मई को नीट यूजी परीक्षा को पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- इंदौर की NEET छात्रा की मौत पर विवाद, परिजन बोले- यह हत्या है अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में हाथ जोड़कर उसने कहा, "मां, मैं आज अपनी जान देने जा रहा हूं। मां प्लीज बिल्कुल भी चिंता मत करना। अगले जन्म में मैं फिर से तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा और तुम्हें इस तरह का दुख नहीं पहुं...