नई दिल्ली, जून 23 -- हम सभी ने कभी ना कभी ऐसा एक्सपीरियंस जरूर किया होगा, जब किसी ने हमसे कोई ऐसा सवाल पूछ लिया हो, जिसका जवाब देने का हमारा बिल्कुल मन ना हो। कई बार हम सिर्फ मुस्कुराकर बात टाल देते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर असहज महसूस करते रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्सर ऐसे सवाल हमारे अपने दोस्त, रिश्तेदार या परिचित ही पूछते हैं और उन्हें एहसास भी नहीं होता कि उनकी एक बात सामने वाले को परेशान कर रही होगी। अगर आप चाहते हैं कि लोग आपसे खुलकर बात करें और आपके साथ कंफर्टेबल महसूस करें, तो इन 4 सवालों को पूछने से बचें।1. 'अच्छा, तुम कितना कमाते हो?'मान लीजिए आप किसी शादी या पारिवारिक समारोह में गए हैं और कोई अचानक पूछ ले, 'तो आजकल कितनी सैलरी है?' सच बताइए, क्या आप सहज महसूस करेंगे?कमाई हर व्यक्ति की निजी जानकारी होती है। कुछ लोग इसके बार...