नई दिल्ली, मार्च 2 -- साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' के बाद रातों-रात स्टार बन गए एक्टर अहान पांडे ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। फिल्म की जबरदस्त सक्सेस के बीच अहान पांडे एक बेहद मुश्किल सिचुएशन से गुजर रहे थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अहान ने बताया कि 'सैयारा' की रिलीज के बाद उन्हें एक बेहद तकलीफदेह सर्जरी करानी पड़ी, जिसका रिकवरी टाइम बहुत ज्यादा था। यही वजह है कि अपनी फिल्म की रिलीज के बाद वह काफी वक्त तक लाइमलाइट से दूर रहे। इधर फैंस सोच रहे थे कि इतनी जबरदस्त हिट देने के बाद उनका चहेता सितारा कहां गायब हो गया।सालों पुरानी चोट बनी जी का जंजाल इनक्वायर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अहान पांडे ने बताया कि उन्हें अपने कंधे की सर्जरी करानी पड़ी थी। दरअसल कुछ साल पहले एक स्नोमोबाइल एक्सीडेंट के दौरान उनके कं...