शामली, जुलाई 17 -- CM Yogi In Shamli: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि 2017 से पहले योग्य युवाओं को सरकारी नौकरियों से कथित तौर पर वंचित करने वाले 'नौकरी सिंडिकेट'' को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब भर्ती पारदर्शी तरीके से की जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने शामली जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों का विज्ञापन निकलने पर अब 'सैफई का सिंडिकेट' युवाओं के रोजगार के अधिकार को छीन नहीं सकता जैसा पहले करता था। आज, हर परिवार और समाज के हर वर्ग को सरकारी नौकरियों को सुरक्षित करने का अवसर मिलता है।' सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव क...