हरिद्वार, अप्रैल 6 -- हरिद्वार, संवाददाता। भेल रानीपुर में सैनी समाज का 46वां वार्षिक उत्सव सोमवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दर्जाधारी सुनील सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मनमोह लिया। मुख्य अतिथि सुनील सैनी ने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर कहा कि हरिद्वार का सैनी समाज सशक्त और समृद्ध समाज के रूप में पहचान बना रहा है। समाज के लोग सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और नई पीढ़ी शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है। कार्यक्रम में सैनी समाज के अध्यक्ष राजीव सैनी, उपाध्यक्ष मनोज सैनी, सचिव योगेश कुमार सैनी, सह सचिव अनूप सैनी, कोषाध्यक्ष कमल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.