'सैंडपेपरगेट कांड' पर आया स्टार्क का बयान, कहा- मैं अपने पुराने बयान पर कायम हूं, ख्वाजा के खुलासों को किया खारिज
सिडनी, नवम्बर 10 -- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा के इस दावे को खारिज कर दिया है कि 2018 के 'सैंडपेपरगेट' (रेगमाल से गेंद की सतह खुरदरी करने का मामला) विवाद की साजिश में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शामिल थी। इस मामले में केवल तीन खिलाड़ियों को सजा दी गई थी। स्टार्क ने साफ शब्दों में कहा कि मैं अपने पांच साल पहले दिए गए बयान पर पूरी तरह से कायम हूं। उन्होंने कहा, ''मेरी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।'' जल्द पूर्ण प्रकाशित होने वाली अपनी आत्मकथा 'सब्र' में ख्वाजा ने कहा है कि तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर और सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट को क्रिकेट प्रशासकों ने बलि का बकरा बनाया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद की स्थिति बदलने के लिए रेगमाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.