"सेवा, समर्पण और सुशासन ही भाजपा का मूल सिद्धांत: डॉ. नीरा
कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत सोमवार को बरनवाल सेवा सदन में कोडरमा नगर मंडल की मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना पहले था। कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, समर्पण और सुशासन है, और हमें इसी पथ पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।डॉ. यादव ने पार्टी की स्थापना से लेकर उसके विस्तार तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे पार्टी के सिद्धांतों और नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.