नई दिल्ली, फरवरी 12 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक साल से अधिक समय से हिरासत में रखे गए अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत जेटली से बातचीत करे। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार इसके लिए राजनयिक पहुंच की व्यवस्था करे। हाईकोर्ट ने विक्रांत को विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के मुद्दे पर यह बात कही। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से यह भी कहा कि विक्रांत जेटली ने अपनी बहन द्वारा सुझाई गई कानूनी फर्म को नियुक्त करने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की पीठ ने कहा कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई उनकी राय पर निर्भर करेगी। हाईकोर्ट सेलिना जेटली की याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें उन्होंने अपने भाई के लिए प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व का अनुरोध किया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.