मुरादाबाद, जून 2 -- बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधानसभा के ग्राम चमरोआ में मंगलवार को सेक्टर एवं बूथ कमेटी गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जिला पंचायत एवं विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं मुख्य सेक्टर प्रभारी जाफर मलिक ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर और बूथ कमेटियों का गठन शीघ्र एवं मजबूत तरीके से पूरा करें। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी जीत की सबसे बड़ी कुंजी है। मुख्य मंडल प्रभारी अरुण कुमार उर्फ टिंकू ने वर्ष 2007 की बसपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। वहीं जिलाध्यक्ष एडवोकेट ऋषिपाल प्रधान ने कार्यकर्ताओं स...