नई दिल्ली, जनवरी 20 -- न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नेट्स पर अपनी पावर-हिटिंग का प्रदर्शन किया। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान हार्दिक ने ऐसे गगनचुंबी छक्के जड़े कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हार्दिक का यह विस्फोटक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभ्यास सत्र के दौरान जब हार्दिक पांड्या नेट्स पर बल्लेबाजी करने आए, तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों को स्टैंड्स से हटने के लिए कहा ताकि कोई चोटिल न हो। इस पर हेड कोच गौतम गंभीर ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा, "तुम कहां निशाना लगा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.