प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- छतनाग स्थित न्यू आरएसजे पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 'सृजन 4' शुक्रवार को उत्साह के साथ शुरू हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। वार्षिकोत्सव में छात्रों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योगा शो, ताइक्वांडो, पीटी, नृत्य, बंगाल फोल्क नृत्य और गणेश वंदना की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नर्सरी के बच्चों की इन प्यारी-प्यारी प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने भी शानदार कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.