'सृजन' में नन्हे कलाकारों का कमाल, 125 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
देहरादून, मार्च 18 -- हरिद्वार। वैश्विक बदलते आर्थिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति में रचनात्मक एवं व्यावसायिक कौशलों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जूनियर विंग द्वारा "सृजन" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों की प्रतिभा देखने लायक रही। कार्यक्रम के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आर्ट सेशन आयोजित किया गया, जबकि 6 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए कला, स्टोरी टेलिंग, पोएट्री रेसिटेशन और "बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट" प्रतियोगिताएं कराई गईं। विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 125 प्रतिभागियों ने नि:शुल्क भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.