अल्मोड़ा, मार्च 11 -- डीएम अंशुल सिंह ने बुधवार को स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी कैमरों, डबल लॉक सिस्टम व प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था की जांच की। डीएम ने अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए। कहा कि वेयरहाउस में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा विवरण रजिस्टर में अंकित करें। यहां तहसीलदार ज्योति धपवाल , भरत सिंह रावत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.