नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- कॉर्पोरेट जगत की कड़वी सच्चाई यह है कि जब कोई कंपनी आपकी बलि चढ़ाने पर आती है, तो आपको इसकी भनक तक नहीं लगने देती। टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ऑरेकल (Oracle) में काम करने वाले कई कर्मचारियों के साथ 14 सितंबर की सुबह कुछ ऐसा ही हुआ। कर्मचारियों को निकालने की खबर किसी बॉस के ईमेल से नहीं, बल्कि सुबह-सुबह उनके कंप्यूटर स्क्रीन से अचानक गायब हुए एक्सेस से मिली। अमेरिका से लेकर भारत तक में काम कर रहे कई कर्मचारियों ने बताया कि सुबह के करीब 4 बजे उनके ऑफिस स्लैक्स और ईमेल काम करना बंद कर चुके थे। जब तक सुबह के 6 बजते और कंपनी का औपचारिक 'टर्मिनेशन मेल' आता, उससे पहले ही उनका बायोमीट्रिक पास तक ब्लॉक कर दिया गया था।'आज आपका आखिरी वर्किंग डे है' बिजनेस इनसाइडर और द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मचारियों को भे...