नई दिल्ली, अगस्त 14 -- महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाले 62 वर्ष के निहंग जसपाल सिंह से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। आरोपी पुणे का रहने वाला है। नांदेड़ के एसपी निलाभ रोहन ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में उसने बताया कि वह पंजाब में बढ़ते नशे को लेकर गुस्से में था इसीलिए उसने सुखबीर बादल पर हमला किया। पूछताछ में सामने आया है कि हमलावर निहंग जसपाल सिंह सुखबीर बादल की छाती पर कृपाण से वार कर हत्या करने वाला था। अपनी कृपाण निकालकर उनकी छाती की तरफ वार किया, लेकिन सुखबीर बादल ने अपना हाथ आगे कर दिया, जिसकी वजह से कृपाण छाती तक नहीं पहुंची और बाजू में घाव हो गया। हमलावर निहंग को उसी समय दबोच लिया गया। सुखबीर बादल के हाथ पर कृपाण से करीब 5 सेंटीमीटर का कट लग...